फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समाज को जोड़ने के लिए हो रहा समरसता भोज : नीलम

समाज को जोड़ने के लिए हो रहा समरसता भोज : नीलम

Wed, 27 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
समाज को जोड़ने के लिए हो रहा समरसता भोज : नीलम
आजमगढ़। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से समरसता सहभोज कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती के निर्देशन में मंगलवार को विधानसभा दीदारगंज के पल्थी मंडल के ग्राम बखरा में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि समाज के हर तबके को एक दूसरे के बीच मजबूती से जोड़ने के लिए समरसता सह भोज कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों को सबका साथ सबका विकास के रूप में सम्मान देने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती ने कहा कि पार्टी के इस समरसता सहभोज का दूरगामी परिणाम बेहद सकारात्मक है। भाजपा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के मिशन को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मार्च माह में विधानसभा वार होने वाली कमल संदेश बाइक रैली को सफल बनाने के लिए अपील की। अध्यक्षता रामदवर ने की। संचालन भानु प्रकाश गुप्ता ने किया। समरसता सहभोज में अशोक सोनकर, ठाकुर प्रसाद सिंह, कुसुमलता, किरन लता, रामनरेश गौतम, ऋषि कपूर भगत, लालजी राजभर, प्रेमचन्द्र चौहान, त्रिलोकी राजभर, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed