{"_id":"5c5c6e82bdec224bbb209c1d","slug":"151549561474-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवस्\nथाओं के बीच हुआ यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवस् थाओं के बीच हुआ यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का आगाज गुरुवार को दुर्व्यवस्थाओं के बीच हुआ। कई परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी के नहीं चलने की भी सूचना है। इसके साथ ही दोनों पालियों में आधा दर्जन से अधिक स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के भी केंद्रों पर नहीं मिले। पहले दिन दोनों ही पालियों में सामान्य विषय की परीक्षा नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही।
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शिक्षा विभाग के हवा-हवाई तैयारियों के बीच शुरू हुई। दोनों पालियों में कम परीक्षार्थियों के होने के बाद भी दुर्व्यवस्थाओं का अंबार रहा। ग्रामीणांचल के कई परीक्षा केंद्रों पर कई सेंटरों पर सीसीटीवी व वॉयस रिकार्डर काम नहीं करने की भी सूचना मिली। कुछ विद्यालयों पर जहां सीसी टीवी का कनेक्शन ही पूरी तरह नहीं हुआ था तो वहीं कई सेंटर पर बिजली कटने पर जेनरेटर व इन्वर्टर की व्यवस्था न होने के चलते सीसी टीवी बंद पड़े मिले। हालांकि शिक्षा विभाग इससे इंकार कर रहा है। वहीं आधा दर्जन से अधिक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने निर्धारित सेंटरों पर नहीं पहुंचे थे। संबंधित जोनल मजिस्ट्रेटों को अनुपस्थित रहने वाले स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थियों की कम संख्या और सामान्य विषय का पेपर न होने के चलते केंद्रों पर बहुत ज्यादा गहमा-गहमी भी देखने को नहीं मिली। इसके बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा गठित किए गए उडनदस्ते इक्का-दुक्का केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा का हाल लेते देखे गए। पहले दिन नकल माफियाओं की कोई खास सक्रियता नजर नहीं आई।
कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था को लेकर हांफ रहे केंद्र व्यवस्थापक
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की है। इसके लिए बकायदा चयनित शिक्षकों को ड्यूटी कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। पहले दिन कम परीक्षार्थियों की संख्या थी, जिसके चलते इक्का-दुक्का केंद्रों को छोड़ कर कहीं भी समस्या नहीं खड़ी हुई, लेकिन सामान्य प्रश्नपत्रों की परीक्षा के दिन कक्ष निरीक्षकों को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापक परेशान है। गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय में कई स्कूलों के बाबू एलाट किए गए कक्ष निरीक्षकों की सूची प्राप्त करने के लिए इधर से उधर भटकते रहे और विभाग के जिम्मेदार उन्हें सूची उपलब्ध कराने के बजाए इधर-उधर का चक्कर लगवाते रहे।
विज्ञापन
सुबह की पाली में 21 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत गायन व इंटरमीडिएट सिलाई की परीक्षा थी। हाईस्कूल संगीत गायन में 54 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 4 अनुपस्थित रहे। 50 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट सिलाई में 109 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 17 ने परीक्षा छोड़ दी। 92 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शाम की पाली का आकड़ा विभाग देर शाम तक उपलब्ध नहीं करा सका। जबकि परीक्षा शुरू होने के पूर्व शिक्षा विभाग समय से आंकड़े उपलब्ध कराने को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा था। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूप भी स्थापित किया गया है।