{"_id":"5c02d626bdec2241c9370772","slug":"151543689766-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सड़क निर्माण पर भड़के, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सड़क निर्माण पर भड़के, प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। क्षेत्र के पकड़ी बाजार से सहुवल होते हुए अंबेडकरनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों जिला पंचायत की ओर से लेपन का कार्य किया जा रहा है। सड़क के घटिया निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ और प्रधान प्रतिनिधि बृजेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पकड़ी से सहुवल मार्ग आधा जिला पंचायत और आधा पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आता है। विगत पांच-छह सालों से सड़क एक बार भी रिपेयर नहीं हुई है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसे लेकर आसपास के लोगों ने कई बार आंदोलन किया, लेकिन कोई भी काम नहीं हो सका। 10 दिन से इस मार्ग पर जिला पंचायत से लेपन का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है लेपन का कार्य सिर्फ बजट हड़पने के लिए किया जा रहा है। कार्य घटिया किस्म का हो रहा है। शाम को लेपन किया जा रहा है सुबह गिट्टी उखड़ जा रही है। लेपन कार्य की जांच की मांग की। चेतावनी दी कि अगर उक्त मामले को अधिकारी अपने संज्ञान में नहीं लेते हैं तो ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य रुकवा देंगे। इस मौके पर लक्ष्मी चौबे, बृजेश सिंह, डॉ. जोगेंद्र पाठक, राम निहोर गिरी, लाल बहादुर शुक्ला, सूरज शुक्ला, राजेंद्र, बाबू राम यादव, रमेश सोनकर, विशाल, विनोद, विवेक, सुनील मौर्य, हिमांशु सिंह, बबलू राजभर आदि लोग रहे।
विज्ञापन