{"_id":"5ba7d461867a557ea52f32e8","slug":"151537725537-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगा काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगा काम रोका
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के वार्ड आठ डा. जाकिर हुसैन नगर में चल रहे नाली निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाकर आक्रोशित वार्डवासियों ने रविवार को काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने कार्य रोकने के बाद भाजपा नेता और चेयरमैन बदरेआलम मौके पर पहुंचे। ठेकेदार को मानक के अनुरूप काम कराने की हिदायत दी। नगर पंचायत माहुल में करोड़ों की लागत से डूडा के माध्यम से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड आठ डा. जाकिर हुसैन नगर के शुक्र बाजार मोहल्ले में सरकारी अस्पताल से कुरेशी चौक तक 180 मीटर नाली निर्माण ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा है। पहले बनी हुई नाली के ऊपर की ईंट को उखाड़ कर सफेद बालू और घटिया ईंट लगा कर चुनाई कराई जा रही थी। तुरंत ही प्लास्टर भी कर दिया जा रहा। इससे आक्रोशित कस्बेवासियों ने भाजपा युवा मोर्चा के स्थानीय नेता हरिकेश गुप्ता के नेतृत्व में निर्माण कार्य रोक दिया। इसकी सूचना भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह और चेयरमैन बदरे आलम को दी। चेयरमैन ने जब खराब कार्य को देखा तो हतप्रभ रह गए। डूडा ने नई नाली निर्माण का बजट दिया है। ठेकेदार की ओर से पुरानी नाली की मात्र मरम्मत कराई जा रही है। चेयरमैन ने भी ठेकेदार को काम रोकने या मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। भाजपा के माहुल मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने घटिया निर्माण कार्य की सूचना डूडा के परियोजना अधिकारी को दी। लालचंद गुप्ता, श्यामबाबू गुप्ता, प्रकाश अग्रहरी, दिनेश गुप्ता आदि रहे। वहीं, पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद ने कि मामले का जानकारी मिली है। ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए चेताया गया है। इसके बाद भी शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन