फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 घंटे से निजामाबाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप

20 घंटे से निजामाबाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 22 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
20 घंटे से निजामाबाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप
निजामाबाद। बीते बीस घंटे से बिजली ठप होने से कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक तो मच्छरों का प्रकोप तो वहीं पानी की किल्लत से लोग परेशान हाल हो गए है। लाख कवायद के बाद भी बिजली विभाग गुरुवार की शाम से ठप हुई बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं कर सका है। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के चलते लोगों में आक्रोश है। गुरुवार की शाम तेज आंधी तूफान के साथ जबरदस्त बरसात हुई थी। इसी दौरान निजामाबाद कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली ठप हुई और 20 घंटे के बाद भी विभाग उसे बहाल नहीं कर सका। निजामाबाद कस्बा में बिजली की आपूर्ति सोफीपुर विद्युत फीडर से की जाती है। वहीं कुछ क्षेत्र में आपूर्ति तहसील के बगल में बने सब स्टेशन से होती है। गुरुवार की शाम तेज आंधी पानी के दौरान दोनों ही फीडरों की लाइट ठप हो गई। आंधी के साथ तेज बरसात होने से मौसम काफी ठंडा हो गया है, जिससे गर्मी से तो लोगों को राहत मिली है लेकिन मच्छरों के बढ़े प्रकोप और पानी की किल्लत से लोग परेशान हाल हो गए है। लोगों का कहना है कि विभाग 20 घंटे बाद भी बिजली की सप्लाई को बहाल नहीं कर सका है। इसके पीछे विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही है। शासन ने नगर क्षेत्र में 18 से 20 घंटे सप्लाई का शेड्यूल बना रखा है, लेकिन कभी शेड्यूल के अनुरूप बिजली कस्बा वासियों को नहीं मिली है। एसडीओ मनोज वर्मा ने पूछे जाने पर बताया कि आंधी पानी के चलते 33 हजार की लाइन में फाल्ट आ गया है। जिसके चलते ही आपूर्ति ठप पड़ी है। फाल्ट को ठीक कराने की कवायद चल रही है, जिसके ठीक होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed