फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पहली बार 352 महिलाओं की होगी ट्रेनिंग

पहली बार 352 महिलाओं की होगी ट्रेनिंग

Sat, 07 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पहली बार 352 महिलाओं की होगी ट्रेनिंग
आजमगढ़। पुलिस लाइन परिसर में इस वर्ष 25 जुलाई से एक साथ 352 महिला पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। यह अब तक की सबसे बड़ी महिलाओं की ट्रेनिंग है। इससे पूर्व बीते वर्ष प्रदेश के हर जिले से 252 महिलाओं की ट्रेनिंग हुई थी। शासन के निर्देश पर इतनी संख्या में महिलाओं की ट्रेनिंग शुरू होने से पहले विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियां करने में जुटा हुआ है। आधुनिकता के दौर में महिलाओं से जुड़ी घटनाएं भी अधिक हो रही हैं, पुलिस विभाग में महिला कर्मचारियों की कमी होने की वजह से इन पर विराम लगाने में कठिनाई हो रही। महिला से जुड़े अपराध होने पर उसके निस्तारण करने में भी परेशानी होती है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर महिलाओं की भर्ती की है। परीक्षा आदि पास करने के बाद इनको ट्रेनिंग कराई जा रही। इसक्रम में 25 जुलाई से पुलिस लाइन परिसर में एक साथ 352 महिला पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू होने वाली है। ट्रेनिंग के लिए प्रदेश के हर जिले की महिलाएं आएंगी। एक साथ इतनी संख्या में पहली बार महिलाओं की ट्रेनिंग एक साथ कराई जाएगी। इससे पूर्व बीते वर्ष 252 महिलाओं की ट्रेनिंग कराई गई है। प्रतिसार निरीक्षक ब्रह्मदेव उपाध्याय ने बताया कि 25 जुलाई से शुरू होने वाली महिला पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग के लिए नए बैरक में व्यवस्था की जा रही है। बैरक के बाहर टीनशेड लगाकर घेराबंदी की जा रही। ताकि कुछ लोग यहां भी रह सकें। इनके भोजन आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनरों द्वारा इन्हें पीटी, परेड, कानून के धाराओं सहित अन्य विभागीय जानकारियां दी जाएंगी। करीब छह माह तक यह ट्रेनिंग चलेगी।
विज्ञापन


352 महिला पुलिसकर्मियों की होने वाली ट्रेनिंग की तैयारियां बहुत जल्द पूरी कर ली जाएंगी। एक साथ इतनी संख्या में महिलाएं पहली बार यहां ट्रेनिंग देंगी। - रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed