फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बुनकरों को मिलेगा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार

बुनकरों को मिलेगा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार

Sat, 30 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बुनकरों को मिलेगा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार
आजमगढ़। सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र मऊ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुनकरों में प्रतिस्पर्धा पैदा कर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत हथकरघा विभाग की ओर से पुरस्कार चयन के लिए निर्देश दिए गए हैं। जनपद मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया के व्यक्तिगत बुनकर, समिति के बुनकर, मास्टर बुनकर एवं व्यक्तिगत बुनकर संयुक्त रूप से डिजाइनर एवं बुनकर संयुक्त रूप से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत सैंपल आवेदनकर्ता द्वारा ही स्वयं का हथकरघे पर बुना हुआ होना चाहिए। प्रथम पुरस्कार में 20 हजार, द्वितीय पुरस्कार में 15 हजार, तृतीय पुरस्कार में 10 हजार मिलेंगे। सैंपल पूर्ण साईज जैसे सूटिंग, शर्टिंग, दो-दो मीटर, साड़ी फुल साइज की, तौलिया, बेडशीट, बेडकवर, शाल, दरी आदि होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed