फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगर से सटे कई गांवों को नपा में शामिल होने का इंतजार

नगर से सटे कई गांवों को नपा में शामिल होने का इंतजार

Sat, 16 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगर से सटे कई गांवों को नपा में शामिल होने का इंतजार
आजमगढ़। पालिका की दहलीज पर ही दर्जनों गांव जलनिकासी और सड़कों की समस्या को लेकर तरस रहे हैं। कई गांव तो पालिका कार्यालय से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हैं, फिर भी निकाय में नहीं हैं। इसी कारण यहां की आबादी कहने को तो शहर में आती है, लेकिन विकास नाम से कोसों दूर है। नगर से सटे होने के बाद भी यह आज तक स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, जल निकास आदि की समस्या से जूझ रहे हैं। नई नगरपालिका अध्यक्ष के आने के बाद इन ग्रामीणों की उम्मीदें एक बार फिर हिलोरे मार रही हैं कि जल्द ही उनके गांव को नगरपालिका में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर से सटे बलरामपुर, करतालपुर, मुनरासराय, हथिया, जाफरपुर, मुंडा, कोल पांडेय, कोल घाट, लक्षिरामपुर, देवपार, सराय मंदराज, खैरातपुर, पठखौली आदि गांव नगरपालिका क्षेत्र से सटे हुए हैं। जहां पर नगरपालिका की सीमा खत्म होती है वहीं से यह गांव शुरू होते हैं। लेकिन इन गांवों को आज तक शहर की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। जिसके कारण आज भी इन गांवों के लोग बिजली, पानी, नाली, सड़क, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट आदि की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन गांवों से आगे तक अवैध रूप से कॉलोनियों का निर्माण चारों तरफ से हो गया है। लेकिन इन कॉलोनियों में भी पानी के निकास, प्रकाश, रोड, नाली आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम पंचायत होने के कारण नगरपालिका यहां विकास के कोई कार्य नहीं कराती है। पिछले अध्यक्ष के कार्यकाल में ही इन 46 गांवों को पालिका में शामिल होने का प्रस्ताव तैयार किया गया, लेकिन राजनीति का कारण बोर्ड में पास नहीं हो पाया। इस प्रस्ताव को शासन को भेजने की तैयारी थी, लेकिन निकाय चुनाव की आचार संहिता लग गई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब नगरपालिका में नई सरकार बनने के बाद इन गांवों के लोगों में अब फिर से नगरपालिका में शामिल होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

00000
कोल घाट निवासी अजय कुमार पांडेय का कहना है कि हमारा गांव शहर से सटा हुआ है लेकिन सुविधा के नाम पर यहां कुछ नहीं है। न तो घरों से निकलने वाले पानी के निकास की व्यवस्था है। न तो कूड़ा निस्तारण की लोग घर से निकलने वाले कूड़े को घर के सामने ही जला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कोल घाट निवासी विनय गुप्ता का कहना है कि हम खुद को शहर में मानते हैं लेकिन शहरी सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। हमारा गांव नगरपालिका में नहीं है। जिसके कारण यहां न तो नाली है और ना ही कूड़े के उठान की कोई व्यवस्था। शहर से सटे होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
00000
कोल घाट निवासी अशोक कुमार का कहना है कि पानी के निकास की व्यवस्था न होने से बहुत से लोग रास्ते पर ही घर का पानी बहाते हैं। अगर हमारा गांव भी नगरपालिका में होता तो यहां नाली आदि की व्यवस्था होती। वैसे तो हम शहर से मात्र कुछ मीटर की दूरी पर निवास करते हैं लेकिन सुविधा नहीं मिलती है।
00000
कोल घाट निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि हमें नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष से बहुत उम्मीदें हैं। हमें विश्वास है कि वह नगरपालिका क्षेत्र का विस्तार करते हुए हमारे गांव को भी नगरपालिका क्षेत्र में शामिल कराएंगी। जिससे हमारे गांव का भी चौमुखी विकास होगा।

00000
शहर से सटे गांवों को नगरपालिका में शामिल करने के लिए उनके स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए वह बोर्ड की पहली बैठक में ही इसका प्रस्ताव रखेंगी। प्रस्ताव पास होने के बाद इसे शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इन गांवों का भी शहर की तर्ज पर विकास किया जाएगा।
शीला श्रीवास्तव, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed