फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिला पंचायत की बैठक में 101.23 करोड़ के बजट पर लगी मुहर

जिला पंचायत की बैठक में 101.23 करोड़ के बजट पर लगी मुहर

Fri, 08 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में 101.23 करोड़ के बजट पर लगी मुहर
आजमगढ़। जनपद के ग्रामीण इलाकों में जिला पंचायत के तहत होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचने के लिए शुक्रवार को नेहरू हाल परिसर में जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दो वर्षों के लिए 101.23 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। इस दौरान कई सामाजिक जरूरतों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जनपद में होने वाले विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत से होने वाले कार्यों के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत का बजट सत्र पेश हुआ। जिसमें जिला पंचायत सदस्यों की सहमति से वर्ष 2017-18 के लिए 51.03 करोड़ और वर्ष 2018-19 के लिए 50.20 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। बैठक में सदस्यों ने नाली, सड़क, सामुहिक विवाह, आवास आदि को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने आवास के नाम पर ग्रामीणों से धन उगाही की शिकायत की गई। जिसे वहां मौजूद परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल ने नकार दिया और कहा कि अगर इस तरह कहीं भी हो रहा है तो वह उसकी शिकायत उनसे करें। सदस्यों ने विद्यालयों में शिक्षकों के न पहुंचने की भी समस्या को सदन में रखा। साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में गिरते शैक्षिक स्तर पर चिंता जताई। सामुहिक शादी के मुद्दे को भी सदस्यों ने सदन में उठाया। जिस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा पूरी जानकारी सदन में दी गई और बताया गया कि अभी इसके लिए तिथि का निर्धारण नहीं हुआ है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह, परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed