फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खुद शौचालय बनवाइये और 24 घंटे में भुगतान पाइए

खुद शौचालय बनवाइये और 24 घंटे में भुगतान पाइए

Sun, 10 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खुद शौचालय बनवाइये और 24 घंटे में भुगतान पाइए
आजमगढ़। अक्टूबर 2018 तक जनपद को ओडीएफ घोषित करना है, लेकिन स्थिति किसी से छिपी नहीं है। योजना अंतर्गत प्रदेश में जिले की दयनीय स्थिति को देख जहां उच्चस्तर पर नाराजगी जताई जा रही है, वहीं जिला प्रशासन भी मामले को लेकर संजीदा होता नजर आ रहा है। जिले को स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। जिलाधिकारी की ओर से घोषणा की गई है कि बेस लाइन सर्वे में चयनित लोग खुद अपना शौचालय बनवाएं और आधार तथा खाता नंबर देकर 24 घंटे के अंदर शासन की ओर से स्वीकृत भुगतान ले जाएं। इसके अलावा सक्षम जिलेवासियों से खुद शौचालय बनावकर केंद्र और प्रदेश सरकार के इस मुहीम में भागीदार बनने की अपील की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो पूर्व में स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर कार्य हुआ ही नहीं। इसके कारण शून्य से कार्य की शुरूआत करनी पड़ रही है। सरकार की ओर से अक्टूबर 2018 तक प्रदेश के सभी जनपदों को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पश्चिम के बिजनौर और शामली जैसे कई जिले ओडीएफ घोषित किए जा चुके हैं। वहीं, जिले की स्थिति काफी दयनीय है। शासन की ओर से इस वित्तीय वर्ष में 90 हजार से अधिक शौचालय बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक मात्र 23 सौ शौचालय बन सके हैं। स्थिति ये है कि रोजाना 900 शौचालय बनवाने पर जिला लक्ष्य के करीब पहुंच पाएगा, लेकिन रोजाना 70-80 शौचालय ही बन पा रहे हैं। पंचायती राज विभाग शौचालय बनवाने में लक्ष्य से काफी पीछे रह गया है। योजना में जिले की पिछड़ी स्थिति को देख जहां शाशन स्तर से भी नाराजगी जताई जा रही है वहीं, जिला प्रशासन भी लक्ष्य को लेकर गंभीर हो गया है। शनिवार को वीसी में योजना की समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने घोषणा की कि बेस लाइन सर्वे में चयनित लोग स्वयं अपना शौचालय बनवाएं। प्रशासन को आधार और खाता नंबर देकर 24 घंटे में शासन की ओर से स्वीकृत 12 हजार रुपये भुगताुन पा सकते हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिले के सक्षम लोगों से स्वयं शौचालय बनवाकर प्रदेश को स्वच्छ बनाने की मुहीम में भागीदारी की अपील की है।
विज्ञापन


एक बात सभी को समझनी होगी स्वच्छता से ही स्वस्थ जीवन पाया जा सकता है। शौचालय निर्माण और गांवों को ओडीएफ करने की दिशा में पहले कार्य नहीं होने से हम पिछड़ चुके हैं। हमें प्रतिदिन 900 शौचालय बनवाना है, लेकिन प्रतिदिन 70 से 80 शौचालय ही बना पा रहे हैं। अक्टूबर 2018 तक हमें जनपद को ओडीएफ घाषित करना है। हमारी जनपद के लोगों से अपील है कि अगर वह पात्र हैं तो शौचालय बनवाकर बैंक पासबुक, आधार कार्ड की काफी कार्यालय में जमा करें 24 घंटे के अंदर उनके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही समक्ष लोग खुद आगे आकर इस अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed