फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राजनैतिक पार्टियों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

राजनैतिक पार्टियों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Wed, 16 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
राजनैतिक पार्टियों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
आजमगढ़(ब्यूरो)। जिले की विभिन्न राजनैतिक पार्टियों ने अपने-अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फराकर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. संतोष सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए देश की एकता और अखंडता क ो बनाए रखने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें देश की एकता अखंडता को कमजोर करना चाहती है। इसे मजबूत बनाए रखने की जरुरत है। इस अवसर पर बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, गुफरान अहमद, इंदल सिंह, डा. रमेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फराया और देश के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। भाजपा के रोडवेज कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने और नगर कार्यालय पर विनय प्रकाश गुप्ता ने झंडा रोहण किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा जिले के 32 मंडल केंद्रों पर भी ध्वजा रोहण किया गया। बसपा के मंडल कार्यालय नरौली पर जोन कोआर्डिनेटर करु णाकांत मौर्य ने और जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने झंडा फहराया। इस मौके पर रामजन्म मौर्य, अनिल कुमार, विनोद कुमार चौहान उपस्थित रहे। मुहल्ला जाफरपुर स्थित कांशीराम आवस पर बसपा के वरिष्ठ नेता सदरुद्दीन बाबा ने ध्वजा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर अशफाक अहमद, मुन्ना सेठ, मुन्ना गुप्ता आदि उपस्थित रहे। नगर के जोधी का पुरा मुहल्ल्ेा में स्थित वृद्धा आश्रम में प्रवीन शुक्ला ने झंडा फहराकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इनसेट
क्रास कंट्री का हुआ आयोजन
आजमगढ़(ब्यूरो)। क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा 15 अगस्त को झंडा रोहण किया गया। इसके बाद दस किलो मीटर क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुखदेव पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम से रेस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह और जम्रास्टिक सचिव ने किया। स्टेडियम से रेस होकर अनवरगंज बाजार से वापस होते हुए स्टेडियम आकर समाप्त हुई। रेस के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियो को अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजेंद्र राय, भानू शर्मा, भूपेंद्रवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed