फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुल बनवाने की मांग की

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुल बनवाने की मांग की

Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुल बनवाने की मांग की
निजामाबाद। तमसा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को चकबारी गांव के ग्रामीणों ने नदी पर बने लकड़ी के पुल पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप अतिशीघ्र पुल बनवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुल नहीं बना तो वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि चकबारी गांव से तमसा नदी से घिरा है। गांव में जाने के लिए मात्र एक मुख्य मार्ग है। वहां नदी उस पर सेमरी गांव में बाजार आदि लगता है। ग्रामीण खरीदारी के लिए सेमरी आते-जाते हैं। पहले ग्रामीणों को काफी घुमकर सेमरी जाना पड़ता था। बाद में ग्रामीणों ने तमसा नदी पर लकड़ी का पुल बनाया। इससे ग्रामीणों को सेमरी गांव जाने में सुविधा होती है। बुधवार को जिलाधिकारी के आने की सूचना पर ग्रामीणों ने तमसा नदी पर बने लकड़ी के पुल पर प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि जब भयंकर बाढ़ आता है तो तीन तरफ से पूरा गांव तमसा घेर लेती है। जिससे गांव से बाहर जाने में लोगों को कठिनाई होती है। कई बार हम लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लगाए प्रशासन के उच्चाधिकारियों से तमसा नदी पर पुल बनवाने की मांग की।लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि कहने को तो चकबारी गांव लोहिया गांव है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों ने चौपाल में पहुंच जिलाधिकारी को पुल बनवाने की मांग का पत्र सौंपा। डीएम ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और पुल के लिए शासन को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed