{"_id":"689e2c6c314df5c6ec0b7c5a","slug":"15-thousand-rupees-demanded-to-manage-the-investigation-team-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-135870-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जांच टीम को ‘मैनेज’ करने के लिए 15 हजार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जांच टीम को ‘मैनेज’ करने के लिए 15 हजार की मांग
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर ब्लाॅक के भेड़िया गांव के प्रधान लक्खी लाल और सचिव ओमप्रकाश यादव का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें सचिव, प्रधान से जांच टीम को ‘मैनेज’ करने के लिए 15 हजार रुपये लिफाफे में भेजने को कह रहे हैं। सचिव डीएम की सख्ती और जांच टीम की निगरानी का हवाला देकर रकम की मांग कर रहे हैं।
प्रधान से यह भी कहा जा रहा है कि नए डीएम सख्त हैं। जांच के लिए कमेटी बनाए हैं। सब जांच उनकी निगरानी में हो रही है। पैसा भेजिए यहीं ब्लॉक पर ही टीम को मैनेज कर लिया जाएगा। गांव में जाने पर बात बढ़ जाएगी। ऑडियो में प्रधान के पास पैसे न होने पर सचिव ठेकेदार दीपक या चौहान से रकम लेने की सलाह देते हैं और यह भी कहते हैं कि रुपये लिफाफे में ही होने चाहिए।
बताया जा रहा है कि यह बातचीत डीएम के तहसील दिवस से पहले की है। वहीं प्रधान लक्खी लाल ने कहा कि ऑडियो में मेरी ही आवाज है। सचिव जांच अधिकारियों को मैनेज करने के लिए कह रहे हैं। वहीं, सचिव ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ऑडियो में हमारी आवाज नहीं है। कोई और होगा, मुझे बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
आडियो सचिव को सुना दिया गया है। फटकार भी लगाई गई है। स्पष्टीकरण लेकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - इशरत रोमेल, खंड विकास अधिकारी फूलपुर।