फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पांच हजार से अधिक असलहे थानों में जमा

पांच हजार से अधिक असलहे थानों में जमा

Sun, 24 Mar 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक असलहे थानों में जमा
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस युद्ध स्तर पर शस्त्र धारकों का असलहा थानों में जमा करवा रहा है। असलहा न जमा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक जिले में करीब 18 हजार शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि करीब चार हजार से अधिक ऐसे लोग हैं। जो असलहा तो यहां के पते पर बनवाए, लेकिन बाद में बाहर चले गए। अब वहीं पर रहने लगे हैं। सीओ के मुताबिक अब तक करीब पांच हजार से अधिक लोगों को शस्त्रों को संबंधित थाने में जमा करा दिया गया है। शेष अन्य लोगों के असलहों को जमा कराया जा रहा। सीओ ने बताया कि जिन लोगों पर जान का खतरा है। वे लोग अपनी समस्या उच्चाधिकारियों से अवगत कराए। डीएम और एसपी के निर्देश पर ही उनका शस्त्र नहीं जमा कराया जाएगा। अन्यथा सभी लोगों को अपने शस्त्र जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed