आजमगढ़। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में युवजन सभा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद जाहिद उर्फ आजाद का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। आजाद ने कहा कि आज युवाओं को फासिस्ट ताकतों से लड़ने की जरूरत है। शायद यही कारण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवाओं को मौके दे रहे है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पार्टी के युवा सपा की नीतियों को लेकर आगे बढ़ेंगे। सदर विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी को जिस तरह के तेज तर्रार युवक की तलाश थी, वह गुण आजाद में मौजूद है। हम इनकी उन्नति के लिए प्रार्थना करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आजाद में समाजसेवा करने की क्षमता है। गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने कहा कि आजाद अपने संघर्ष के कारण राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर में आए। अतरौलिया विधायक संग्राम यादव ने भी आजाद को आशीर्वाद देते हुए उनकी खूबियों का बयान किया। संचालन आशीर्वाद यादव ने किया। इस मौके पर यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष राजेश गिरि, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आमिर गुड्डू, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष हकीम बेग, अरविंद यादव, वेद प्रकाश यादव, रविप्रकाश यादव, उमेश यादव, मोहम्मद रजा, अमरनाथ चौहान, बहादुर यादव, कासिफ, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।