फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रदर्शन कर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने उठायी समायोजन की मांग

प्रदर्शन कर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने उठायी समायोजन की मांग

Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने उठायी समायोजन की मांग
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मियों ने समायोजन की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जल्द समायोजन न होने पर वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी। एसआईसी, सीएमओ से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्टाफ नर्स, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, ओटी टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट आदि की तैनाती की गई थी। 30 मार्च को इन कर्मियों का कांट्रेक्ट समाप्त हो रहा है। स्वास्थ्य महकमे ने इन्हें हटाने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस जारी होते ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। समायोजन किए जाने की मांग को लेकर इन कर्मचारियों ने सोमवार को एसआईसी को पत्रक सौंपा। इसके बाद सीएमओ व डीएम कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समायोजन न होने की स्थिति में वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में सोमव्रत गौतम, गिरीश चंद्र चौहान, रहमान, अनिरुद्ध यादव, आदित्य राय, शर्मिला, सतीश यादव, शकुंतला, मनोज कुमार, नेहा, रानी सिंह, रेशमा बानो, नीतू राय, मंजू देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed