फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिवरात्रि के लिए सजने लगे शिवालय, कल उमड़ेंगे भक्त

शिवरात्रि के लिए सजने लगे शिवालय, कल उमड़ेंगे भक्त

Sat, 02 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि के लिए सजने लगे शिवालय, कल उमड़ेंगे भक्त
आजमगढ़। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में तैयारियां जोरो पर चल रही है। रंगरोगन के साथ साज-सज्जा का कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है। कई प्रमुख शिवालयों पर लोगों की भीड़ उमड़ने को देखते हुए बांस-बल्ली लगा कर बैरिकेडिंग की जा रही है। वहीं शिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात की तैयारी भी जगह-जगह जोरों पर की जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के सभी शिवालयों पर महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। शहर से सबसे निकट स्थित बाबा भंवर नाथ मंदिर रंगरोगन के बाद आकर्षक दिखने लगा है। यहां सफाई व रंगरोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही शहर के गौरीशंकर घाट स्थित मंदिर पर भी तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां से महाशिवरात्रि पर शिव बारात भी निकाली जाएगी। जो पूरे शहर का चक्रमण करते हुए भंवर नाथ पहुंच कर संपन्न होगी। जहां विधि विधान के साथ शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही शहर क्षेत्र में नरौली से भी एक शिव बारात निकलेगी जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए भंवरनाथ मंदिर पर ही पहुंचेगी। इसके अलावा शहर में स्थित हर छोटे-बड़े शिवालयों पर साज-सज्जा का कार्य जोरो पर चल रहा है। रविवार की देर शाम तक सारी तैयारियेां को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। भंवरनाथ पर भक्तों का रेला उमड़ता है, जिसे देखते हुए यहां बैरिकेडिंग भी की जा रही है। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महराजगंज स्थित बाबा भैरो धाम पर भी महाशिवरात्रि पर मेला आयोजित होता है। यहां भी शिवबारात निकाली जाती है, जिसमें महराजगंज कस्बा के साथ ही आसपास के लोग बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करते है। उसरकुड़वा से निकलने वाली बारात विभिन्न मार्गो से होते हुए भैरवबाब धाम पहुंच कर संपन्न होती है। बारात में हाथी-घोड़ा, भूत प्रेत, लंगुर, कोढ़ी आदि शामिल होते है। भैरव धाम पर शिव पार्वती का विवाह होता है। फूलपुर संवाददाता के अनुसार दुर्वासा धाम के साथ ही ग्रामीणांचल के सभी छोटे-बड़े शिवालयों पर महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम दौर में है। शिव मंदिरों को रंगरोगन के बाद आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। शिवरात्रि का पर्व सोमवार को पडने के चलते इस बार दुर्वासा धाम पर ज्यादा भीड़ उमडने की संभावना जतायी जा रही है। खानपुर बेलहमा स्थित शिव मंदिर पर भजन कीर्तन के कार्यक्रम के साथ ही रासलीला व भंडारे का भी कार्यक्रम आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed