{"_id":"5c796f7abdec224db8527c3b","slug":"141551462266-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय बढ़ाने के लिए किसानों को समझाई गई तकनीकि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय बढ़ाने के लिए किसानों को समझाई गई तकनीकि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राजकीय पौधशाला कोटवा में जनपदस्तरीय दो दिवसीय किसान संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद ने सीडीओ डीएस उपाध्याय के साथ पावर टीलर, छोटा ट्रैक्टर का अवलोकन किया गया। उद्यान विभाग, कृषि रक्षा विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग द्वारा लगाए गये स्टालों का निरीक्षण किया। उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग, आम, अमरूद तथा टीशू कल्चर पद्धति अपनाकर खेती करने पर 12 किसानों को अनुदान प्रमाण पत्र वितरित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रणधीर नायक ने किसानों को फसल अवशेष के प्रबंधन कर जैविकीय खेती को बढ़ावा देने के तकनीक के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनन्द ने कृषि वानिकी के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. एलसी वर्मा ने किसानों को कड़कनाथ मुर्गे के बारे में बताया। डॉ. एके यादव कृषि वैज्ञानिक ने बीज उत्पादन करने की तकनीकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से बताया। उप निदेशक उद्यान विजय चन्द ने विभागीय औद्योनिक योजनाओं के बारे विस्तार से बताया। अन्त में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच का संचालन कमला सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिक संख्या में किसान उपस्थित रहे।