फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो सौ प्वाइंट रोस्टर लागू किए जाने की मांग

दो सौ प्वाइंट रोस्टर लागू किए जाने की मांग

Tue, 05 Feb 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दो सौ प्वाइंट रोस्टर लागू किए जाने की मांग
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज, चंडेश्वर पीजी कालेज, गांधी जी पीजी कालेज, शिवा पीजी कालेज कोयलसा के छात्रों ने तेरह प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रधानमंत्री को दो सौ प्वाइंट रोस्टर को पुन: लागू किए जाने की मांग को लेकर पत्र प्रेषित किया। उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर इसे जल्द ही लागू नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। शिब्ली के छात्रनेता लालजीत यादव ने कहा कि 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली से पिछड़े और एससी, एसटी के छात्रों का नुकसान हुआ है। दो सौ प्वाइंट रोस्टर लागू होता तो विश्वविद्यालय को यूनिट मानकर प्रोफेसर की नियुक्ति की जा सकती थी। तेरह प्वाइंट रोस्टर लागू होने से अब उक्त जातियों को लाभ नहीं मिलेगा। इस अवसर पर हरिकेश यादव, आशीष यादव, विमला यादव, आदर्श, प्रदुम्र यादव, आशीष गुप्ता, क्षेमेंद्र विश्वकर्मा, सतीश यादव, राहुल कुमार सहित बहुत से छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed