फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मौनी अमावस्या पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

मौनी अमावस्या पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 05 Feb 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी
आजमगढ़। मौनी अमावस्या पर जनपद के दुर्वासा, दत्तात्रेय, भैरो बाबा, अवंतिकापुरी आदि प्रसिद्घ स्थलों पर पवित्र सरोवरों और नदियों में स्नान के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद मंदिरों में मत्था टेका और वहां लगे मेले का लुत्फ उठाया। मेजवां/अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को ठंड पर मौनी अमावस्या की आस्था भारी पड़ी। आस्थावान लोगों ने फूलपुर क्षेत्र के पैराणिक स्थल दुर्वासा धाम स्थित पवित्र तमसा मंजुषा नदी में डुबकी लगाई। घंटा घड़ियाल की आवाज से दुर्वासा धाम गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेककर परिवार के सुख-सम़ृद्घि की कामना की। पूजा के बाद लोगों ने अन्न, धन और कपड़ा दान दिया। इस दिन मौन रहकर स्नान करने का विशेष महत्व होता है। कस्बे के कुंवर नदी और सरोवरों में भी स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महाराजगंज स्थित भैरो बाबा स्थान पर सोमवार को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भोर से ही ऐतिहासिक पोखरे और छोटी सरजू नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद भैरो बाबा दरबार में जाकर मत्था टेक परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान वहां लगे मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने अपने-अपने जरूरत के सामानों की जमकर खरीदारी की। वहीं महाराजगंज देवारा क्षेत्र के घाघरा सरयू नदी बलुआ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मौनी अमावस्या पर दत्तात्रेय धाम पर भोर से स्नान के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ है। लोगों ने कुंवर और तमसा नदी के संगम पर स्नान पर भगवान दत्तात्रेय की पूजा अर्चना की। इस दौरान लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन



स्नानार्थियों के लिए लगाया भंडारा
अंबारी। माहुल नगर के बैजनाथ पोखरा पर सोमवार को मौनी अमावस्या पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज से स्नान कर वापस आ रहे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन बैजनाथ पोखरा पर रामअवध अग्रहरी और ओमप्रकाश जायसवाल की ओर से किया। कुंभ स्नान कर वापस आ रहे स्नानार्थियों के लिए चाय, पोहा, छोला, चावल, खिचड़ी आदि की व्यवस्था की गई है। अजय अग्रहरी, सुजीत जयसवाल, मोनु, अरविंद पाण्डेय, सचिन अग्रहरी, बजरंगी मोदनवल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed