फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रूढिवादी व्यवस्था के खिलाफ समरसता भोज का आयोजन

रूढिवादी व्यवस्था के खिलाफ समरसता भोज का आयोजन

Thu, 17 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
रूढिवादी व्यवस्था के खिलाफ समरसता भोज का आयोजन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के धनछुला स्थित बाबू कृष्ण मुरारी सिंह स्मृति न्याय व आरकेएम पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को समरसता भोज व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के साथ ही विभिन्न संस्थाओं के कई प्रमुख लोग प्रतिभा करेंगे। उक्त जानकारी संस्था प्रबंधक व एमएलसी खड़ग बहादुर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रूढ़िवादी व्यवस्था को तोडने के प्रयास के क्रम में 19 जनवरी को समरसता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज के सबसे नीचले पायदान के मानवो कोल, भील, मुसहर, डोम आदि समाज के लोगों को भोज में शामिल करा कर इन लोगों के मन से भय व भेद मिटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था गरीब व पिछड़े वर्ग के अभाव ग्रस्त लोगों की मदद को समर्पित रही है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को भी शिक्षित किया जा रहा है। एमएलसी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, प्रांत प्रचारक मुकेश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, संस्कार भारती के अमीर चंद्र, इस्कान के चेयरमैन लखमेंदर खुराना आदि भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed