फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कला भवन के सामने से 10 दिनों में अवैध कब्जा हटाने का निर्देश

कला भवन के सामने से 10 दिनों में अवैध कब्जा हटाने का निर्देश

Thu, 17 Jan 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
कला भवन के सामने से 10 दिनों में अवैध कब्जा हटाने का निर्देश
आजमगढ़। अपने मासिक भ्रमण पर जनपद पहुंचे प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने गुरुवार की देर शाम निर्माणाधीन हरिऔध कला भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरिऔध कलाभवन के सामने स्थित अवैध कब्जे को 10 दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया। जनपद के रंग प्रेमियों द्वारा काफी दिनों से निर्माणाधीन हरिऔध कलाभवन में बन रहे मंच आदि को लेकर नाराजगी जताई जा रही थी। रंग प्रेमियों ने इसके लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मंच आदि का आकार बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। गुरुवार को जब प्रमुख सचिव के उसका निरीक्षण करने की सूचना मिली तो रंग कर्मी अभिषेक पंडित और सुनील दत्त विश्वकर्मा वहां जा धमके। इस दौरान प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन हरिऔध कलाभवन का बारिकी से निरीक्षण किया। रंगकर्मियों ने प्रमुख सचिव का ध्यान मंच की छोटी साइट की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि इस मंच पर कार्यक्रम के दौरान काफी कठिनाई होगी। इस पर प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था को मंच का आकार बड़ा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि लाइट, साउंड, कर्टन, बैक स्टेज, ग्रीन रूम, लाइट बार, लाइट हाउस जैसे तकनीकि काम को नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के विशेषज्ञ द्वारा स्थानीय रंग कर्मियों की सलाह से कराया जाए। वहां से बाहर निकलने पर उन्होंने कला भवन के सामने स्थित अवैध निर्माणों को देखा और उन्हें 10 दिन में हटाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed