फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नक्शों में होने वाले खेल पर नकेल, अब आनलाइन पास होंगे नक्शे

नक्शों में होने वाले खेल पर नकेल, अब आनलाइन पास होंगे नक्शे

Tue, 16 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नक्शों में होने वाले खेल पर नकेल, अब आनलाइन पास होंगे नक्शे
आजमगढ़। मकान के नक्शे पास कराने में होने वाले खेल पर अब नकेल लगाने के लिए अब ऑनलाइन नक्शे और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। एडीएम सचिव बाबू सिंह ने बताया कि लगभग 150 नक्शे आनलाइन जारी किए जा चुके हैं। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण में मकान के नक्शे पास कराने में जमकर खेल होता था। इसको लेकर लगातार शिकायतें भी मिलती थीं। इस पर नकेल के लिए ऑनलाइन नक्शे और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना शुरू कर दिया गया है। नई प्रक्रिया के तहत जमीन मालिक को वेबसाइट पर केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शर्तें पूरी होने पर 48 घंटे के भीतर नक्शा पास करने का नियम है। हालांकि दो दिन में तहसील से रिपोर्ट नहीं मिलने से परेशानी भी हो रही है। आवेदन के बाद प्रस्तुत अभिलेख में कमी होने पर एसएमएस या मेल से आवेदनकर्ता को जानकारी दी जा रही है। वहीं, नक्शे भी सचिव के डिजिटल साइन से आनलाइन जारी हो रहे हैं। अब तक लगभग 150 नक्शे जारी भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


नक्शों आदि को लेकर लगातार मिलने वाली शिकायतों को लेकर आनलाइन नक्शा जारी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आवदेन से शुल्क तक सब आनलाइन जमा किया जा सकता है। विभाग की ओर से लगभग 150 नक्शे जारी भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बाबू सिंह, एडीए सचिव

सभी दस्तावेज करने होंगे अपलोड
पहले अप्लाई करने के बाद आवेदनकर्ता को प्राधिकरण के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन नई प्रक्रिया से ऐसा नहीं होगा। उसे अब प्राधिकरण जाने की जरूरत नहीं होगी ऑनलाइन आवेदन के दौरान सभी आवश्यक कागजात वेब साइट पर अपलोड होंगे। कागजात पूरे होने पर दो दिन में नक्शा पास करने का समय है। यदि कागजात कम लगाए गए हैं तो ये प्रक्रिया सात दिन तक भी चल सकती है। अपलोड किए गए कागजात की जांच कर प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। पहले मैनुअल नक्शा पास करने में एक माह से ज्यादा का समय लगने के साथ ही आर्थिक उत्पीड़न भी होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन
-वेबसाइट 22.upobps.in पर करना होगा आवेदन।
-कागजात के साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा करने की व्यवस्था।
-मानक पर खरे नक्शे स्वत: होंगे पास, प्राधिकरण जाने की जरूरत नहीं।
-कमी होने पर ई-मेल या एसएमएस से मिलेगी सूचना।
-ई-पेमेन्ट से ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed