फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हर हफ्ते होगी निर्माण कार्यों की जांच- नवागत मंडलायुक्त

हर हफ्ते होगी निर्माण कार्यों की जांच- नवागत मंडलायुक्त

Mon, 19 Mar 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
हर हफ्ते होगी निर्माण कार्यों की जांच- नवागत मंडलायुक्त
आजमगढ़। नवागत मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ मेरे लिये नया नहीं है क्योंकि प्रशासनिक सेवा के शुरूआती दौर में ही मुझे जनपद आजमगढ़ में ज्वाईंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करने का अवसर मिल चुका है। मैं यहां की परिस्थितियों और समस्याओं से भलीभांति परिचित हूं।
विज्ञापन

मूल रूप में आंध्र प्रदेश निवासी 2001 बैच के आईएएस अधिकारी श्री रंगाराव ने कार्यभार ग्रहण के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। शासकीय कार्यो में पारदर्शिता होना अति आवश्यक है। निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच उनके द्वारा प्रति सप्ताह की जाएगी। मानक एवं गुणवत्ता के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वही मंडलायुक्त सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंडलायुक्त के रविंद्र नायक को भावभीनी विदाई दी। मंडलायुक्त का स्थानांतरण आयुक्त एवं निदेशक उद्योग कानपुर के पद पर हो गया है। स्थानांतरित मंडलायुक्त ने कहा कि यहां के अधिकारी और कर्मचारी अपने अच्छे स्वभाव के चलते हमेशा याद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं को समयबद्घ तरीके लागू करना होगी प्राथमिकता
आजमगढ़। नवागत जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सोमवार को जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत जिलाधिकारी 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससेे पूर्व वह चित्रकूट में जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे।कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक-एक कार्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को जन समस्याओं के गुणवत्तायुक्त और समयबद्घ निस्तारण का निर्देश दिया। चित्रकूट जिलाधिकारी बनने से पूर्व वह विशेष सचिव प्रौद्योगिकि शिक्षा एवं महिला कल्याण विभाग में तैनात थे। उन्होंने कहा कि शासन की जो प्राथमिकता है वहीं उनकी भी प्राथमिकता है। शासकीय योजनाओं का समयबद्ध क्रियांवयन कराकर पात्र जन को लाभांवित करना है और जनता की समस्या का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed