फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दौड़ में सुनील, अरविंद और अनूप ने बाजी मारी

दौड़ में सुनील, अरविंद और अनूप ने बाजी मारी

Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दौड़ में सुनील, अरविंद और अनूप ने बाजी मारी
सठियांव। नेहरू युवा केंद्र की ओर से एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सठियांव मिल मार्ग स्थित मैदान में हुआ। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में सुराई गांव के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में सुराई, सठियांव, भटौरा, काशीपुर, कोढ़वा, रानीपुर, देवरिया, संग्रामपुर सहित एक दर्जन गांवों के खिलाड़ी शामिल हुए। 1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रविशंकर द्वितीय और ओमप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में अरविंद प्रथम, विजय द्वितीय, चन्द्रशेखर तृतीय स्थान पर रहे। 300 मीटर में रविशंकर प्रथम, अरविंद द्वितीय, अनूप तृतीय रहे। इसी क्रम में 100 मीटर दौड़ में अनूप प्रथम, अरविंद द्वितीय, रविशंकर तृतीय रहे। लंबी कूद में अभिषेक प्रथम और पिन्टू द्वितीय रहे। ऊंची कूद में अमन प्रथम और ओमप्रकाश को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी में रानीपुर की टीम प्रथम और सुराई की टीम दूसरे पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता बच्चा सिंह और समापन लेखाकार प्रमोद पाल ने किया। अशोक कुमार, अमरेश यादव, पंकज कुमार, अमित वर्मा, अखिलेश, रामशीष, जयहिंद, संदीप, आलोक, अवनीश, अमरजीत, अमन, मिथिलेश आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed