{"_id":"5aad5bea4f1c1b91778b6040","slug":"141521310698-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे भक्त
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को लेकर जिले के देवी मंदिरों में भक्त तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नगर समेत जिले के सभी देवी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं बाजारों में फलों और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। लेकिन आस्था पर भी महंगाई का असर हावी है।
वासंतिक नवरात्र में पूरे नौ दिन मां दुर्गा के विविध रूपों का पूजन किया जाता है। अधिकांश घरों में श्रद्घालु नौ दिन का पाठ बैठाते है। बड़ी संख्या में भक्त नवरात्र के प्रथम और अष्टमी का व्रत रखते है। इस महापर्व से करोड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी है। नवरात्र को लेकर शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, पांडेबाजार काली मंदिर, बाजबहादुर दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा दुर्गा मंदिर, बेलइसा मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी हनुमान मंदिर समेत ग्रामीणांचलों में मां के मंदिरों की साफ-सफाई के साथ ही रंग-रोगन का कार्य पूरा हो चुका है। मंदिरों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया जा चुका है। वहीं पर्व को लेकर बाजारों में फूल-माला आदि की दुकानें सज गई हैं। हालांकि पूजन सामग्रियों पर भी महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। फल और व्रत के दौरान प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में 10 से लेकर 20 रुपये तक की वृद्घि देखने को मिल रही है। लेकिन आस्था के आगे मंहगाई का असर श्रद्घालुओं पर देखने को नहीं मिल रहा है। माता को रिझाने के लिए उनके भक्त सामर्थ्यानुसार खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। रविवार को देवी मंदिरों में आस्था का शैलाब उमड़ेगा।