फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अल्लाह ने औरतों को दिया है पर्दा का हुक्म

अल्लाह ने औरतों को दिया है पर्दा का हुक्म

Sat, 09 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अल्लाह ने औरतों को दिया है पर्दा का हुक्म
सरायमीर। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कुरियावां स्थित मदरसा उलूमुल कुरआन परिसर में आयोजित दो दिवसीय तब्लीगी इजतेमा का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें दिल्ली मरकत के अध्यक्ष मौलाना शौकत कासमी ने दुआ के साथ इसका समापन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह फज्र की नमाज के बाद मौलाना नौशाद ने कहा कि अल्लाह के ऊपर भरोसा करो और उसके पैग़ंबर के बताए गए रास्ते पर चल कर इबादत करें और हलाल रोजी-रोटी तलाश करें। मौलाना मंजरूल इस्लाम ने अपने कहा कि हर व्यक्ति को अपने-अपने घरों में दीनी शिक्षा देनी चाहिए। उससे घर का माहौल अच्छा रहता है। औरतों को गैर मर्दों से पर्दा करना चाहिए। अल्लाह ने औरतों को पर्दा का हुक्म दिया है। दिल्ली हजरत निजामुद्दीन तबलीग जमात मरकज के अध्यक्ष मौलाना शौकत कासमी साहब ने कहा कि अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया है कि इल्म हासिल करो चाहे उसके लिए चीन की यात्रा ही क्यों न करनी पड़े खासतौर पर दीनी इल्म। हलाल और हराम चीजों की जानकारी के लिए ओलमा से संपर्क करना चाहिए। मौलाना शौकत कासमी साहब ने हाथ उठा कर रो-रो कर इज्तेमा में उपस्थित और उस कार्य में किसी प्रकार से हिस्सा लेने वाले व्यक्ति, देश दुनिया के सभी मनुष्य की भलाई के लिए और देश में अमन-चैन कायम करने के लिए दुआ मांगी। इस कार्य में लगभग सात जोड़ों का इस्लाम के सुन्नत तरीके से निकाह कराया गया। इस पर नौ जनपद के लगभग 25 हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed