{"_id":"59da63314f1c1b79548b64fd","slug":"141507484465-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों का कराया भोजन, मरीजों में बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों का कराया भोजन, मरीजों में बांटे फल
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री स्व. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। उनके सुपुत्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू ने मुंडा स्थित आवास पर गरीबों को भोजन कराकर वस्त्र का वितरण किया। साथ ही जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के मरीजों में फल का वितरण किया।
मुंडा आवास पर श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. मिश्र प्रखर व्यक्तित्व, साफ छवि, कर्मठशील, जुझारू और जननेता की साफ सुथरी छवि के कारण जन जन के चहेते थे। उनका राजनैतिक जीवन संघर्षों की खुली किताब है। इन्होंने विपरित परिस्थितियों में पार्टी के लिए काम करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान किया। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि स्व. मिश्र जैसी विभूतियां कभी कभी पैदा होती हैं। वे जब तक जीवित रहे अपना सर्वस्व पार्टी और समाज के लिए न्यौछावर कर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज के राजनैतिक परिवेश में ऐसा नेता मिलना दुर्लभ है। उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है जिसके द्वारा हम समाज को नई दशा और नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। अध्यक्षता डा. श्याम नारायन सिंह और संचालन जिला महामंत्री रामपाल सिंह ने किया। सभा को श्रीकृष्ण पाल, माला द्विवेदी, हौसला प्रसाद उपाध्याय, प्रेमनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, सहजानंद राय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सुनील राय, महंत राजेश मिश्र, रमाकांत मिश्र, जयनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, चंडेश्वर राय, माहेश्वरी कांत पांडेय, आदित्य नारायन राय, माधव आदि उपस्थित थे।