{"_id":"59d91ed34f1c1bca678b49fc","slug":"141507401427-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए आशा बहुओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए आशा बहुओं ने दिया धरना
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। वेतन दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को आशा बहू कल्याण समिति ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। साथ ही शासन को चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को बाध्य होंगी।
उपाध्यक्ष मीनू भारती ने कहा कि हम अपने हक के लिए सरकार से लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है। लेकिन अब तक हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कहा कि आशा बहुओं का मुख्य कार्य प्रसव के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र, चिकित्सालयों तक ले जाना, टीकाकरण, पल्स पोलियो आदि शामिल है। इसी के आधार पर शासन हमें हमारा कमीशन जारी करता है, हमारी शासन से लंबे समय से मांग है कि कमीशन से हमारा गुजारा नहीं हो पा रहा है। हमें वेतन चाहिए, ताकि हमारे बच्चों व परिवार का भरण-पोषण ठीक ढंग से हो सके। यदि हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं होती है तो हम लोग कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। धरने में रीता देवी, चिंता देवी, आशा देवी, अंजना सिंह, रेखा श्रीवास्तव, सुधा देवी, सुनीता देवी, कमलेश दूबे, ललिता, सुशीला, पम्मी सिंह, कुसुम सिंह, राधिका राय, गीता देवी, चंद्रकला, प्रेमशीला, रेनू राय आदि आशा बहू उपस्थित रही।
धरना जारी, प्रशासन पर लगाए आरोप
आजमगढ़ । 17 सूत्री मांगों को लेकर रिक्शा स्टैंड पर चल रहा आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का धरना शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता सीमा यादव ने किया। कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि शासन प्रशासन हमारे धरने को खत्म करने का हर हथकंडा अपना रही है। लेकिन हम अपने हक को लेकर रहेंगे। धरने को कोई भी अगर कुचलने का काम करेगा तो हम उसके खिलाफ भी सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने दस अक्तूबर को लखनऊ जीपीओ पार्क में होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच इसे सफल बनाने का आह्वान किया। बाद में एसडीएम वित्त को पत्रक सौंपा। इस मौके पर जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह, जिला संरक्षक संजीवन कुमार गौतम, कंचन यादव, बीना, शकुंतला, सरोज उपाध्याय, किरन आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो