{"_id":"59cbeb3d4f1c1bd8538b4c3a","slug":"141506536253-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमाएं
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विजयादशमी को लेकर पूजा पंडाल समितियों की तैयारी पूरी हो चुकी है। पंडालों की सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी है। गुरुवार को विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद प्रतिमाओं को लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।
बताते चलें कि दशहरा पर्व पर स्थापित होने वाली प्रतिमाओं को लेकर पूजा-पंडाल समितियों द्वारा काफी पहले से तैयारियां की जाती हैं। नवरात्र के पहले से ही पंडालों का निर्माण शुरू हो जाता है। नवरात्र शुरू होते ही मूर्ति के स्थापना की तैयारियां तेज हो जाती हैं। क्यों कि अष्टमी को पूजा के बाद मूर्तियों केे लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया जाता है। इस क्रम में पूजा पंडाल समितियों की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पूजा पंडालों को आकर्षक रूप दिया जा चुका है। डालरों से सड़कों के किनारे सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। जो थोड़ा बहुत कार्य बाकी है उसे आज रात तक पूरा कर लिया जाएगा। हर पूजा समिति अपने पंडाल को सजाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। पँडाल को सजाने में एक से बढ़कर एक लाइटों को लगाया गया है। जो मां की प्रतिमा को आकर्षक रूप प्रदान कर रही हैं। कई स्थानों पर बाहर से आए कलाकार मूर्ति को सजाने और संवारने में जुटे हैं। गुरुवार को विधि-विधान से पूजन अर्चन के बाद मूर्तियों के पट खुल जाएंगे।