{"_id":"611d492b8ebc3e79a63cf9c3","slug":"1415-candidates-left-the-exam-on-the-second-day-azamgarh-news-vns6067026184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 1415 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 1415 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवक्ता संवर्ग की परीक्षा 17 व 18 अगस्त को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई। पहले दिन परीक्षा में 10757 अभ्यर्थी शामिल हुए। सख्ती के कारण 2187 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरे दिन बुधवार को पहली पाली में 11 केंद्रों पंजीकृत 5142 अभ्यर्थियों में से 4203 ने परीक्षा दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में आठ केंद्रों पर पंजीकृत 3413 अभ्यर्थियों में से 2937 ने परीक्षा में शामिल हुए। जबकि दोनों पालियों में कुल 1415 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा दो दिन मंगलवार व बुधवार को हुई परीक्षा में कुल 21499 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उक्त पंजीकृत छात्रों में पहले दिन दोनों पालियों में 12944 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिसमें से 10757 उपस्थित थे और 2187 अनुपस्थित थे। इसी प्रकार दूसरे दिन 8555 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिसमें से 7140 उपस्थित व 1415 अनुपस्थित थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े 11 बजे तक चली। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक संचालित हुई। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का भ्रमण करते रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से चलती रही। वहीं दूसरे दिन पहली पाली में 11 और दूसरी पाली में आठ केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई।