{"_id":"595d2e184f1c1bdb318b47c9","slug":"141499278872-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन में पूरा होगा ठोकर निर्माण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन में पूरा होगा ठोकर निर्माण का कार्य
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट(आजमगढ़)। सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा गांव के चक्की में हो रहे ठोकर निर्माण का बुधवार को एसडीएम सगड़ी रविरंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ग्राम प्रधान इनरावती देवी से कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
एसडीएम सगड़ी रविरंजन ने बताया कि 15 दिनों में ठोकर का निर्माण पूरा हो जाएगा। वर्तमान में चक्की गांव घाघरा के कटान की जद में है। गांव के 100 घर पहले ही घाघरा में विलीन हो चुके हैं और 100 कटान की जद में आ चुके हैं। गांव को कटान से बचाने के लिए चार ठोकर बनाने का कार्य किया जा रहा है। ठोकर निर्माण में बांस, बल्ली, बालू और ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। गांव के उमेश चंद यादव, पल्टन यादव, पारसनाथ यादव, विलास, वीरेंद्र यादव, बनवारी, महेश कुमार, शैलेश यादव, राजमती देवी, सुशीला कुमारी, अमृता यादव, शीला देवी आदि ने इस कार्य की सराहना की। बंधे के निरीक्षण में एसडीएम सगड़ी रविरंजन ने हाजीपुर बंधे की सड़क, जगह-जगह बने रैनबसेरों की मरम्मत आदि का कार्य जल्द निपटाने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। उन्होंने कहा कि महुला गढ़वल बांध पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जो छोटी मोटी कमियां हैं उन्हें शीघ्र दूर कर लिया जाएगा।