{"_id":"5c7c1835bdec224b7a555f41","slug":"131551636533-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट और क्राफ्ट मेले में दिखेगी निजामाबाद की ब्लैकपाटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट और क्राफ्ट मेले में दिखेगी निजामाबाद की ब्लैकपाटरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। शासन की ओर से लखनऊ में आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आर्ट और क्राफ्ट मेला भी लगेगा, जहां निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी आकर्षण का केंद्र होगी। वहीं मुबारकपुर की साड़ियां भी प्रदर्शित की जाएगी। इस महोत्सव में हरिहरपुर घराने के कलाकार भी अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे।
छह मार्च से शुरू होकर 11 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में निजामाबाद के दस ब्लैक पॉटरी कलाकारों व मुबारकपुर के दस हैंडलूम संचालकों को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव में जिले की ब्लैक पॉटरी व साड़ियां खास तौर पर प्रदर्शित की जाएंगी। महोत्सव में ब्लैक पॉटरी की कला को लाइव बनाकर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही निजामाबाद की मशहूर इस अलग अलग कलाकृतियों को यहां प्रदर्शनी में रखा जाएगा। निजामाबाद के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति ने बताया कि निजामाबाद के कुछ ब्लैक पॉटरी के हस्तशिल्प कलाकार अपने प्रदर्शन के लिए पांच मार्च को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। छह मार्च को सुबह 10.30 बजे से गोमती नगर लखनऊ में महोत्सव का आगाज हो रहा है।