{"_id":"5c129d9842c7925d5b2b1650","slug":"131544723864-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण की बेपटरी हुई व्यवस्था, विरोध में सड़क पर उतरा जनसैलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण की बेपटरी हुई व्यवस्था, विरोध में सड़क पर उतरा जनसैलब
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राशन वितरण व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। कहीं ई-पास मशीन का सर्वर काम नहीं कर रहा है तो कहीं पात्रों के अंगूठे के निशान को ही मशीन रीड नहीं कर पा रही है। जिसके चलते पात्रों को कोटेदार राशन नहीं दे रहे है। राशन वितरण की बेपटरी हुई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को जनसैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और पत्र सौंप राशन दिलाने की मांग की। समाजवादी पार्टी, प्रजातंत्र जनता पार्टी समेत कई अन्य राजनैतिक दलों के नेतृत्व में पूरे जिले से हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इनका आरोप था कि ई-पास मशीन की नई व्यवस्था के चलते पात्रों को राशन नहीं मिल पा रहा है। ई-पास मशीन कई कोटेदारों के यहां काम ही नहीं कर रही है। कहीं नेटवर्क व सर्वर की समस्या है तो कहीं पात्रों के अंगूठे के निशान को ही मशीन रीड नहीं कर पा रही है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है। कलेक्ट्रेट पर घंटो महिलाओं के हुजूम ने प्रदर्शन किया और राशन दिलाने की मांग की। इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुलिस फोर्स भी बुला लिया। आक्रोशित लोगों ने कई अधिकारियों के वाहनों को रोक दिया। अधिकारी सड़क पर ही अपने वाहन को छोड़ कर पैदल कार्यालय जाने को मजबूर हुए। प्रजातंत्र जनता पार्टी के अध्यक्ष संतोष प्रजापति के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तो वहीं सपा सदर विस अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव के नेतृत्व में महिलाओं की एक टोली जुलूस की शक्ल में डीएसओ कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी की। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से पत्रक लिया और 15 दिनों के अंदर व्यवस्था में सुधार करा कर सभी को राशन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। एडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए और वापस लौट गए।
विज्ञापन