{"_id":"5c129bad42c7925d436aef5d","slug":"131544723373-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन करने के नाम पर धनउगाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन करने के नाम पर धनउगाही का आरोप
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के रिकार्ड ऑनलाइन किए जाने है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय द्वारा मानव संपदा मानव संसाधन के तहत एक प्रपत्र भरने के लिए विद्यालयों पर भेजा है। इस प्रपत्र के डाटा केा ऑनलाइन करने के नाम पर प्रत्येक शिक्षक से छह सौ रुपये की मांग की जा रही है। जिसे लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट की बैठक गुरुवार को मुकेरीगंज स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें इस मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति तय की गई। कोषाध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि शिक्षकों के डाटा की फीडिंग डीआईओएस कार्यालय के वित्त एवं लेखा विभाग को करना है। इसके बाद भी विभाग के बाबू डॉटा फीडिंग के नाम पर प्रत्येक शिक्षक से छह सौ रुपये की डिमांड कर रहे है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि प्रपत्र भर कर डीआईओएस कार्यालय पर जमा कर दें और फीडिंग के नाम पर एक भी पैसा न दे। जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 2017-18 के परीक्षकों के मूल्यांक पारिश्रमिक का बजट शासन ने कई माह पूर्व ही आवंटित कर दिया है, लेकिन विभाग ने अब तक उसे शिक्षकों के खाते में नहीं भेजा है। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस कटौती आदि मुद्दों को शिक्षकों के समक्ष रखा। बैठक में समस्या निदान को लेकर आंदोलन की रणनीति भी तय की गई। इस अवसर पर शेर बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्रवण यादव, इंद्रजीत, एमसी ब्राडवे, जीतबहादुर, अतुल, राजाराम, सतीश, जगदीश, जामवंत, दिनेश, अवध नरायण, मो. रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन