फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घटिया सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोकवाया

घटिया सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोकवाया

Sun, 02 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
घटिया  सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोकवाया
पल्हना। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लोधापुर गांव में लोक निर्माण विभाग की तरफ से बनवाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग करने से नाराज गांव के लोग रविवार को काम को रोकवाकर प्रदर्शन किया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण सामानों का प्रयोग होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की चेतावनी दी है। सड़क का निर्माण रुकने पर ठेकेदार के लोग वापस लौट गए। लालगंज-पल्हना मार्ग से करीब नौ सौ मीटर दूर लोधापुर गांव स्थित है। मुख्य मार्ग से गांव में जाने के लिए कोई सही रास्ता नहीं था। इस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह मार्ग नौ सौ मीटर लंबा और 3.7 मीटर चौड़ा है। 43 लाख रुपये की लागत की लागत से सड़क निर्माण होना है। लोकनिर्माण विभाग ने इसका टेंडर निकाला और ठेका क्षेत्र के एक बड़े ठेकेदार को दे दिया। रविवार को लोधापुर गांव के दिनेश सिंह, मनीष सिंह, जयप्रकाश, प्रदीप, अतुल, प्रमोद यादव, आलोक आदि पहुंचे और काम को रोकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा। जब तक गुणवत्ता पर ध्यान देकर सड़क नहीं बनेगी। तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। संपर्क करने पर लोक निर्माण विभाग खंड पांच के जेई हरिश्चंद ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। इसमें ठेकेदार से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed