फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सता के बगैर दलित और पिछड़े समाज का विकास नहीं

सता के बगैर दलित और पिछड़े समाज का विकास नहीं

Wed, 07 Nov 2018 08:13 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
सता के बगैर दलित और पिछड़े समाज का विकास नहीं
फरिहा। क्षेत्र की बनगांव बाजार में बुधवार को बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण पूर्व सांसद डा. बलिराम ने किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। लगभग कुछ वर्ष पूर्व यहां लगी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को 29 सितंबर को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने शाहगंज आजमगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। जिस पर बसपा नेता पूर्व सांसद डा. बलिराम की पहल पर जनता और प्रशासन के सहयोग से नई प्रतिमा लगाई गई। डा. बलिराम ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर एक साधारण इंसान नहीं थे बल्कि इन्हें दुनिया में सिंबल ऑफ नॉलेज की उपाधि मिली है। उन्होंने दलित समाज ही नहीं बल्कि हर समाज के लिए भारतीय संविधान के अंतर्गत हक और अधिकार दिया। उनके बताए हुए रास्ते पर चलना हम सब की जिम्मेदारी है तभी समाज और देश का विकास होगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर चाहते थे कि समाज में भाईचारा कायम हो। ऊंच नीच की भावना ना हो। सत्ता के बगैर दलित एवं पिछड़े समाज का विकास नहीं हो सकता इसके लिए प्रदेश और देश के सत्ता पर काबिज होना होगा। इस अवसर पर अनिल कुमार, मनोज कुमार बौद्ध, अमित, अरविंद प्रसाद, अशोक बौद्ध, शिव शंकर लाल, डा. लालचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed