{"_id":"5be2f18abdec226989663f76","slug":"131541599626-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम कर हुई मिठाईयों की खरीदारी, उमड़ी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम कर हुई मिठाईयों की खरीदारी, उमड़ी रही भीड़
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दीपावली के पर्व पर मिठाइयों का अपना एक अलग महत्व होता है। पूजन में जहां मिठाइयां प्रयोग की जाती है, तो वहीं एक दूसरे को उपहार के रूप में भी भेंट की जाती है। बुधवार को दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। पूजन के लिए लड्डू के अलावा सोनपापड़ी व काजू बर्फी की सर्वाधिक डिमांड देखने को मिली। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों पर मिठाई की खरीद के लिए लोगों का रेला उमड़ा रहा। मिठाइयों के दामों पर भी महंगाई का असर देखने को मिला। पिछले वर्ष की अपेक्षा हर तरह की मिठाईयां कुछ महंगी हुई, लेकिन महंगाई पर आस्था भारी नजर आयी। सर्वाधिक बिक्री लड्डू की हुई जो 140 से 200 प्रति किग्रा उपलब्ध थी। वहीं सोमपापड़ी भी 180 से 240 रुपये प्रति किग्रा मिल रही थी। काजू की बर्जी 650 से 700 प्रति किग्रा, मेवा के लड्डू 820 रुपये व सामान्य मिठाई 200 से 260 रुपये किग्रा के हिसाब से बेची जा रही थी। मुख्य चौक स्थित मदन मिष्ठान भंडार, पुरानी कोतवाली स्थित महावीर मिष्ठान भंडार, वेस्ली मार्केट स्थित प्रयाग स्वीटस्, रैदोपुर स्थित राजश्री आदि प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर दिन भर भारी भीड़ नजर आई। स्थानीय लोगों के साथ ही ग्रामीणांचल से आकर भी लोगों ने इन दुकानों से मिठाईयों की खरीद की। कई ग्राहक तो ऐसे भी थे जो उपहर स्वरूप बांटने के लिए भारी मात्रा में मिठाईयों की खरीद किए। दीपावली पर मिठाई का कारोबार भी पचास लाख से अधिक का होने की संभावना मिठाई कारोबारी जता रहे है।
विज्ञापन