फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जर्जर तारों के फाल्ट ने बिगाड़ी शहर की बिजली व्यवस्था

जर्जर तारों के फाल्ट ने बिगाड़ी शहर की बिजली व्यवस्था

Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जर्जर तारों के फाल्ट ने बिगाड़ी शहर की बिजली व्यवस्था
आजमगढ़। शहर के कई मुहल्लों में आज भी घरों में बिजली की सप्लाई पुराने और जर्जर तारों के माध्यम से की जा रही है। ऐसे मुहल्लों में पुरानी कोतवाली क्षेत्र भी शामिल है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबिल बिछाई जा चुकी है लेकिन उसे विभाग शुरू नहीं कर सका है, जिसके चलते जर्जर तारों से ही लोगों को बिजली मिलती है और इन तारों में अक्सर होने वाले फाल्ट के चलते लोग परेशान हैं। शहर की बिजली व्यवस्था इन दिनों काफी प्रभावित है। कहीं अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट के चलते बिजली नहीं है तो कहीं पुराने जर्जर तार के चलते लाइट अक्सर कट जा रही है। शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में आज भी पुरानी व्यवस्था के तहत बिजली की सप्लाई की जा रही है। वहीं, खंभे पर जर्जर पांच तार दौड़े हुए हैं। तारों की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि कई स्थानों पर विभाग तारों को लोगों के घरों से बांधकर किसी तरह से टांगा हुआ है। इससे अक्सर ही दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसा इसलिए कि इस क्षेत्र में भी अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का काम हुआ है लेकिन अब तक विभाग अंडरग्राउंड केबिल से लोगों के घरों की सप्लाई नहीं जोड़ सका है। गुरुवार की रात ही कई बार फाल्ट के चलते लाइट गुल हुई और विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह तार जोड़कर सप्लाई चालू की। लोगों का कहना है कि जर्जर तारों के स्थान पर नया तार लगा कर सप्लाई दी जाए, दबी जुबान लोग यह भी कह रहे हैं कि इस क्षेत्र में बिछाई गई अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट है, जिसके चलते ही विभाग ने अब तक इसे चालू कर सप्लाई नहीं शुरू किया है।
विज्ञापन


फाल्ट के डर से शाम में काट दी जाती है बिजली
आजमगढ़। स्थानीय निवासी पप्पू बरनवाल, श्रीचंद, अशोक, संतोष आदि का कहना है शाम के वक्त फाल्ट के डर से पुरानी कोतवाली सब स्टेशन से ही बिजली काट दी जाती है, ताकि फाल्ट ही न होने पाये। वहीं जब इस बाबत पूछे जाने सब स्टेशन से ऊपर से लाइट कटी होने की बात कही जाती है। इनता ही नहीं आठ बजते ही लाइन मैन व अन्य कर्मचारी सब स्टेशन से लापता हो जाते है। ऐसा इसलिए कि फाल्ट होने की स्थिति में उन्हें रात में उसे बनाना न पड़े। जिसके चलते अक्सर ही मुहल्ले वासी रतजगा करने को मजबूर होते है।
विज्ञापन


पुरानी कोतवाली क्षेत्र में अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। अभी लोगों के घरों को इससे नहीं जोड़ा गया है, जिसके चलते ओवरहेड तार के माध्यम से सप्लाई चल रही है। जल्द ही अंडरग्राउंड से लोगों के घरों का कनेक्शन कर व्यवस्था में सुधार करा दिया जाएगा। जहां तक किसी के मकान से बिजली के तार को बांधे जाने की बात है तो यह गलत है। तत्काल मकान से बंधे तार को हटवाने की कवायद की जाएगी। - चंद्रेश कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, वितरण खंड प्रथम, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed