फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आवासीय विवि की जगह निजी विवि की मांग छोटी मानसिकता

आवासीय विवि की जगह निजी विवि की मांग छोटी मानसिकता

Sat, 30 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आवासीय विवि की जगह निजी विवि की मांग छोटी मानसिकता
आजमगढ़। आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर मुखर चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गाजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ की आपात बैठक अध्यक्ष डा. प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हुई। इसमें कुछ लोगों की ओर से निजी विश्वविद्यालय की मांग करने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार निजी विश्वविद्यालय का नया राग अलाप रही है। जनपद के ही कुछ लोग अपनी महत्वाकांक्षा के लिए निजी विश्वविद्यालय के समर्थक हो गए हैं। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के समक्ष निजी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्ताव रख विवि का नामकरण भी कर दिया है। अगर ऐसा हुआ तो शिक्षा मंहगी हो जाएगी। गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाएंगे। निजी विवि महज व्यक्ति विशेष के लाभ का केंद्र रह जाएगा। जिले में ऐसे विवि की कोई जरूरत ही नहीं है। जिला इकाई शिक्षक संघ के महामंत्री डा. इन्द्रजीत ने कहाकि प्रदेश सरकार की ओर से जनपदवासियों के लिए बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। समाजसेवी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि आज जब विश्वविद्यालय की मांग के प्रति सरकार सोच रही है तो जनपद के कुछ लोग इसे प्रभावित करने में लगे हैं। अगर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार निजी विवि को प्रोत्साहन देगी तो संगठन उसका विरोध करेगा। डा. ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, सुजीत भूषण, शत्रुध्न सिंह, डा. राजीव त्रिपाठी, राणा अजय प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, डा. वीरेन्द्र दुबे, डा. विष्णुदेव, विवेक कुमार गुप्ता, लव यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed