{"_id":"5ac27a674f1c1bf1618b50c2","slug":"131522694759-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम के समर्थन में आए कई संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम के समर्थन में आए कई संगठन
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान एडीएम प्रशासन द्वारा बीडीओ के बीच हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर सोमवार को कुछ संगठनों ने एडीएम प्रशासन के पक्ष में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को उत्तर प्रदेशीय मिनीस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपद शाखा के कर्मचारी अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव और मंत्री प्रवीण कुमार राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सफाई न कराए जाने और पूछे जाने पर एडीएम प्रशासन से बीडीओ द्वारा अनुशासनहीनता की गई। अब उनके द्वारा लामबंद होकर एडीएम प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। ऐसे में बीडीओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रमाकांत सिंह, कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेेंद्र नाथ मिश्र, अरविंद कुमार यादव, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, बिपुल सिंह आदि उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जनपद इकाई की बैठक सोमवार को लेखपाल संघ भवन में हुई। जिसमें कर्मचारी संगठनों द्वारा एडीएम प्रशासन के ऊपर एकपक्षीय कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जांच में जो दोषी मिले उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर रामानुज श्रीवास्तव, अमित पांडेय, जितेंद्र नाथ सिंह, गोरख यादव, यशपाल चौहान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता हरिद्वार सिंह और संचालन पंकज अस्थाना ने किया। राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन की जनपद इकाई की बैठक सोमवार को जिला प्रभारी विजयी यादव के जैगहा स्थित आवास में हुई। जिसमें प्रधानों ने कहा कि खंड विकास अधिकारी द्वारा एडीएम प्रशासन को अपमानित किया जा हरा है। बयानबाजी करके प्रधान साथियों को खंड विकास अधिकारियों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। इस मौके पर शिवांनद पांडेय, विश्वजीत सिंह, मनिका सरोज, नागेंद्र यादव, तूफानी पटेल आदि उपस्थित थे। समाजसेवी जावेद आलम के नेतृत्व में सोमवार को मुबारकपुर के लोग मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने उन्हें बताया कि एडीएम प्रशासन ईमानदार, स्पष्टवादी छवि के प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनकी छवि खराब करने वाले अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
एडीएम के निलंबन की मांग तक जारी रहेगी हड़ताल
आजमगढ़। एडीएम प्रशासन के निलंबन और ग्राम विकास अधिकारी पवई की रिहाई को लेकर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन ने काली पट्टी बांधकर सोमवार को विकास भवन के सामने धरना दिया और विरोध दिवस मनाया। धरने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मुहम्मदपुर और अहरौला में ब्लाक कर्मियों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय ने कहा कि हमारी मांग है ग्राम विकास अधिकारी विकास खंड पवई राजेश यादव के ऊपर प्रशासन द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को वापस लेते हुए उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। मंत्री रमेश शुक्ला ने कहा कि उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि एडीएम प्रशासन जिन्होंने खंड विकास अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की, उन्हें तत्काल निलंबित नहीं किया गया तो यह धरना अनवरत चलता रहेगा। धरने के बाद मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर अखिलेश सिंह, शांतिशरण सिंह, मनोज यादव, अनिल श्रीवास्तव, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम प्रशासन बीडीओ को थप्पड़ मारने को लेकर मोहम्मदपुर ब्लॉक कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध किया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय मुहम्मदपुर के सामने धरना देते हुए कर्मियों ने कहा कि जब तक उक्त मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती और एडीएम प्रशासन के ऊपर कार्रवाई नहीं होती तब तक यह धरना विरोध जारी रहेगा और कर्मचारी कलम बंद हड़ताल करते रहेंगे। इस मौके पर मनोज यादव, पीएन राय, सौरभ श्रीवास्तव, आरबी सिंह, अवधेश सिंह, मिथलेश पाठक, मनीष मौर्य, नीरज मिश्रा, बेचन लाल, सरवन कुमार आदि उपस्थित थे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को भी अहरौला ब्लाक कर्मियों ने कार्य नहीं किया। विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।