{"_id":"5ab2a20c4f1c1b4d0a8b626b","slug":"131521656332-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन में आयी तेजी, जांची गई 70 हजार कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन में आयी तेजी, जांची गई 70 हजार कापियां
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड कापियों के मूल्यांकन कार्य में बुधवार को कुछ तेजी आई है। यह स्थिति माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मूल्यांकन केंद्रों पर नये परीक्षकों की तैनाती के चलते आई है। बुधवार को लगभग 70 हजार कापियों का मूल्यांकन चारों मूल्यांकन केंद्रों पर हुआ।
वित्त विहीन शिक्षकों और रामजनमगुट के शिक्षकों के बहिष्कार के चलते मूल्यांकन का कार्य अब तक जोर नहीं पकड़ा सका था। जबकि बोर्ड का माध्यमिक शिक्षा विभाग पर यह दबाव था कि 15 दिनों के अंदर किसी तरह भी मूल्यांकन कार्य समाप्त करा दिया जाए। इसके देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे परीक्षकों के स्थान पर नये परीक्षकों की तैनाती की कवायद शुरू कर दिया। जिसका असर मूल्यांकन पर बुधवार को देखने को मिला। बुधवार को चारों मूल्यांकन केंद्रों पर ठीक-ठाक मात्रा में कापियों का मूल्यांकन किया गया। शिब्ली इंटर कालेज पर 17825, डीएवी इंटर कालेज पर 14076, राजकीय बालिका इंटर कालेज पर 20840 और इंटर कालेज सठियांव मूल्यांकन केंद्र पर 16557 कापियां जांची गई।