फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राजनैतिक दलों ने ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस

राजनैतिक दलों ने ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस

Sun, 28 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
राजनैतिक दलों ने ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस
आजमगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों ने अपने-अपने कार्यालय पर ध्वजा रोहण कर देश के शहीदों को नमन किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने झंडा रोहण किया। मुख्य अतिथि डा.संतोष कुमार सिंह पूर्व सांसद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने देश को प्रगति के रास्ते पर बढ़ाया। शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए उन्होंने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने के लिए कांग्रेसजनों को संकल्पित किया। इस अवसर पर लालसा राय, मुन्नू यादव, बेलाल अहमद, ब्रजेश नंदन पांडेय, गुफरान अहमद, मालती मिश्रा, राना खातून सहित अनेक कांग्रेसी उपिसित रहे। इसी क्रम में भाजपा के रोडवेज स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय और सिविल लाइन नगर पालिका स्थित नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने झंडा रोहण किया। इसी प्रकार बसपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और नरौली स्थित मंडल कार्यालय पर जोन कोआर्डिनेटर विनोद कुमार चौहान ने झंडा रोहण किया।
विज्ञापन

शिक्षित रहने पर परिवार होता है गौरवान्वित
आजमगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुखदेव पहलवान स्टेडियम में शनिवार को जनपद स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारी मूल आवश्यकता है। अगर आप शिक्षित है तो आपका परिवार और आपका समाज गौरवान्वित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी बच्चियों में अपार संभावनाएं छिपी है, आवश्यकता इस बात की है कि हमारी शिक्षिकाए उन्हें उचित मार्ग दर्शन और अपने ज्ञान से अभिसिंचित करें। जिससे वह अपने देश का नाम रोशन कर सके। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. विनोद कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को बुके, प्रतीक चिन्ह देकर माल्यार्पण किया। उन्होंने कि जनपद में पहली बार 21 कस्तूरबा गांधी बालिका की टीमों ने प्रतिभाग किया। इन विद्यालयों को उत्तर प्रदेश की सरकार सभी संसाधन उपलब्ध करा रही है। इस दौरान सठियांव की बच्चियों ने सरस्वती वंदना और जहानागंज की बच्चियों ने स्वीागत गीत प्रस्तुत किए। एक सौ मीटर की दौड़ में क स्तूरबा गांधी सठियांव की रिंकू यादव प्रथम, कस्तूरबा गांधी अहिरौला की शुभम यादव द्वितीय रही। दो सौ मीटर की दौड़ में कस्तूरबा गांधी पल्हना की ज्याति राजभर प्रथम, कस्तूरबा गांधी सठियांव की अमृता राजभर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगासन में कस्तूरबा गांधी मुहम्मदपुर प्रथम, संगीत में कस्तूरबा गांधी सठियांव प्रथम, जिम्रास्टिक में कस्तूरबा गांधी सठियांव प्रथम, कबड्डी में सठियांव द्वितीय रहा। सभी विजई प्रतिभागियों को सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक योगेंद्र कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजवंत सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका अनीता साइलेस, मनोज त्रिपाठी, विश्वजीत कुमार, राजकुमार सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शिशि कुमार, अरविंद सिंह, अशोक यादव सहित अनेक शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed