{"_id":"59a455e54f1c1bca018b459d","slug":"131503942117-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवर0र में बाढ़ पीड़ितों का उपचार कर दी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवर0र में बाढ़ पीड़ितों का उपचार कर दी दवाएं
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिविर में बाढ़ पीड़ितों का उपचार कर दी दवाएं
आजमगढ़। देवारा में बाढ़ से जूझ रहे लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए सामाजिक संस्था वर्ल्ड वोमेन एंड चाइल्ड केयर सोसाइटी की ओर से सोमवार को नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. सुधीर रंजन अस्थाना और डा संचिता बनर्जी ने लगभग 195 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी।
सोसाइटी की अध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने बताया कि हर वर्ष देवारा के लोगों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों के फैलने की आंशका ज्यादा होती है। इसीलिए यह शिविर लगाया है। डा. बनर्जी ने बताया कि बच्चों में अभी से ही फोड़े, फुंशी, गंदे पानी की वजह से पेट संबंधी बीमारियां, एलर्जी, वायरल फिवर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर मेनका श्रीवास्तव, बबिता जसरासरिया, अजय कुमार, रेखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।