{"_id":"596275fe4f1c1b0a7f8b4665","slug":"131499624958-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, मां-बेटे की मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर (आजमगढ़)। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के पास शनिवार की रात खड़े ट्रक में डीसीएम के पीछे से टकरा जाने से डीसीएम में बैठे मां-बेटे की मौत हो गई। रात में पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव निवासी राजेंद्र राजभर (30) अपने परिवार के साथ मिर्जापुर में रहता था। उसकी मां गुलाबी देवी (65) भी वहां गई हुई थी। शनिवार को राजेंद्र अपनी मां को घर पहुंचाने के लिए आजमगढ़ आ रहा था। सवारी न मिलने पर वह मिर्जापुर से आजमगढ़ की ओर जा रही डीसीएम में बैठ गया।
शनिवार की देर रात डीसीएम जैसे ही कोटिला बाजार के पास पहुंची कि वहां सरिया लाद कर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। डीसीएम का शीशा तोड़कर सरिया घुस जाने से गुलाबी और राजेंद्र दोनों की मौत हो गई। जबकि चालक बच गया और वहां से भाग निकला। उधर, से गुजर रहे वाहन चालक की सूचना पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना देकर दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।