{"_id":"64e79ec724eaa38a83097ee5","slug":"123-lakh-looted-from-finance-company-agent-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3186-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 1.23 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 1.23 लाख की लूट
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहेरा नहर के पास बुधवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा सटा कर फाइनेंस कंपनी एजेंट से 1.23 लाख लूट कर फरार हो गए। एजेंट समूहों से धनराशि एकत्र कर वापस लौट रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात के बारे में जानकारी हासिल की।
गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना अंतर्गत मसूरिया गांव निवासी रणविजय चौहान एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। वह गांव में संचालित समूहों का पैसा एकत्र करने बुधवार को अहरौला थाना क्षेत्र में आया था। रात लगभग आठ बजे वह चगौना गांव से वसूली कर बाइक से वापस लौट रहा था। बहेरा नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। जब तक वह कुछ समझ पाता कि एक ने उसे असलहा सटाया और रुपयों भरा बैग झपट लिया। बदमाश बैग के साथ ही उसके बाइक की चाभी व मोबाइल भी छीन लिए। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा लहराते फरार हो गए।
बदमाशों के जाते ही एजेंट रणविजय ने राहगीर की मदद से यूपी 112 पर घटना की सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरकत में आई अहरौला थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची और मौका मुआयना किया। एजेंसी से घटना की जानकारी ली। एजेंट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट
एजेंट की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुटी है। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। -सुनील कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक थाना अहरौला