फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जल्द शुरू होगा 100 बेड का मैटरनिटी विंग

जल्द शुरू होगा 100 बेड का मैटरनिटी विंग

Sun, 03 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा 100 बेड का मैटरनिटी विंग
आजमगढ़। अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल के पास ही 100 बेड का मैटरनिटी विंग भी स्थापित किया गया है। भवन कई वर्षो से बन कर तैयार है, लेकिन अब तक इसकी शुरूआत नहीं हो सकी है। अब जल्द ही इसके शुरू होने की संभावना है। शासन ने यहां पर डॉक्टरों व कर्मचारियों की तैनाती के लिए पद सृजित कर दिए है। पिछली समाजवादी पार्टी सरकार में ही अतरौलिया समेत आसपास के क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर 100 शैय्या युक्त अस्पताल का निर्माण कराया गया था। इसी अस्पताल के बगल में 100 बेड के मैटरनिटी विंग की भी स्थापना की गई थी। 100 शैय्या युक्त अस्पताल का 2017 के विधान सभा चुनाव के पूर्व आनन-फानन में लोकार्पण कर दिया गया। लेकिन 100 बेड के मैटरनिटी विंग की डॉक्टर व कर्मचारियों के पद सृजित न होने से शुरूआत नहीं हो सकी। चुनाव के बाद सत्ता बदली और नई सरकार ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब लोकसभा चुनाव सिर पर आया तो सरकार ने इसकी सुधि ली है। 19.45 करोड़ की लागत से स्थापित इस मैटरनिटी विंग की शुरूआत होने की आस बंधी है। सरकार ने इसमें तैनाती के लिए डॉक्टरों व कर्मचारियों के पद सृजित कर दिए है। इसे जल्द शुरू करने के उद्देश्य को लेकर यहां चिकित्सा संवर्ग के 18 पद सृजित किए गए है। जिसमें चिकित्सा अधीक्षिका के साथ ही स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञ के पद शामिल है। इसके साथ ही पैरा मेडिकल संवर्ग के 53 व चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के 42 पद सृजित किए गए है। डॉक्टरों व कर्मचारियों के पदों को शासन द्वारा सृजित कर दिए जाने से अब इस 100 बेड के मैटरनिटी विंग के जल्द शुरू होने की संभावना दिखायी देने लगी है। जल्द ही शासन से स्वीकृत पदों पर तैनात कर इस विंग का भी लोकार्पण कर दिया जाएगा। इसके शुरू हो जाने से अतरौलिया ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed