{"_id":"5c51e641bdec227396044b1a","slug":"121548871233-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा अवधि के समय बंद रहेगी केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा अवधि के समय बंद रहेगी केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषदए उप्र प्रयागराज द्वारा आयोजेित वर्ष 2019 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सात फरवरी शुरू हो रही हैं। जो दो मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15बजे तक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा अपराह्न दो बजे से 5:15 तक चलेगी। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बुधवार को राहुल प्रेक्षागृह में डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में सुपर जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
डीएम ने बताया कि इस बोर्ड परीक्षा में कुल 304 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर एक.एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा पांच सचल दल, 46 सह केंद्र व्यवस्थापक और 304 केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 220184 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें हाईस्कूल के 116352 परीक्षार्थी और इंटर के 103832 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपादित कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट उत्तरदायी होंगे। सिर्फ केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास मोबाइल रहेगा। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की मशीनें परीक्षा अवधि के समय बंद रहेंगी और परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। यदि कोई छात्र या छात्रा अनुचित सामग्री से नकल करते हुए पकड़ा गया तो उस छात्र और केंद्र व्यवस्थापक पर नकल निवारण अधिनियम 1998 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन.जिन विद्यालयों में अभी तक वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरा नहीं लगा है, वे जल्द से जल्द लगा लें, नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान एसटीएफ के द्वारा छापेमारी भी की जायेगी। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने कहा कि कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है, जिसका टेलीफोन नंबर 05432.266419 है और जिला विद्यालय निरीक्षक को मोबाइल नंबर.9454457357 है। एसपी बबलू कुमार ने कहा के आज के समय शिक्षा माफिया के रूप में परिवर्तन होने लगा है, इसलिए हम सभी लोगों को मिलकर बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन तथा शान्तिपूर्ण ढ़ंग से कराने की जरूरत है। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि जो सीसी टीवी कैमरा स्थापित हैए उसका फुटेज भी रिकार्ड करें, क्योंकि उसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि चेकिंग प्वाइंट पर छात्राओं के तलाशी के लिए महिलाओं की व्यवस्था होगी। इस मौके पर सीआरओ आलोक कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद समस्त एसडीएम आदि उपस्थित थे।