फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धान क्रय में बरतें संवेदनशीलता, गड़बड़ी पर एफआईआर : कमिश्नर

धान क्रय में बरतें संवेदनशीलता, गड़बड़ी पर एफआईआर : कमिश्नर

Sun, 02 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
धान क्रय में बरतें संवेदनशीलता, गड़बड़ी पर एफआईआर : कमिश्नर
आजमगढ़। कमिश्नर जगत राज ने कहा कि धान क्रय अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सभी प्रभारी अधिकारी और क्रय एजेन्सियां संवेदनशील रहें। यदि किसी भी क्रय केन्द्र पर गड़बड़ी या अनियमितता पाई गई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कमिश्नर शनिवार को अपने कैम्प कार्यालय पर धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी क्रय एजेन्सियों से अब तक हुई खरीद, किसानों का भुगतान के साथ ही धनराशि, क्रय से सम्बन्धित उपकरणों, कर्मचारियों आदि की उपलब्धता की भी जानकारी ली। मऊ और बलिया से कर्मचारी कल्याण निगम के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। आजमगढ़ में निर्धारित लक्ष्य 62300 एमटी के सापेक्ष अब तक 4204.70 एमटी, मऊ में 71000 के सापेक्ष 4592.64 एमटी और बलिया में 172200 एमटी के सापेक्ष 4985.44 एमटी की खरीद हुई है। गत वर्ष आजमगढ़ में 6000 एमटी, मऊ में 7500 एमटी और बलिया में 12682 एमटी धान की खरीद हुई थी। गैप को पूरा करने के निर्देश दिए। बलिया में खरीद बहुत कम मिलने पर विशेष फोकस के निर्देश दिए। संभागीय खाद्य नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया तीनों जनपदों में छह एजेन्सियों के केंद्र बनाए गए हैं। इस मौके पर संभागीय खाद्य विपण अधिकारी आरबी प्रसाद, उप निदेशक मण्डी परिषद अमिताभ, आजमगढ़, मऊ और बलिया के डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल, दिनेश कुमार तिवारी और नरेन्द्र तिवारी, प्रबन्धक पीसीएफ बृजेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपी एग्रो लक्ष्मण राम सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed