{"_id":"5ac3c28e4f1c1bd6618b5480","slug":"121522778766-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा आवास में खुला देशी शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा आवास में खुला देशी शराब की दुकान
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार दलित बस्ती में स्थित इंदिरा आवास में ही देशी शराब का ठेका खोल दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार की शाम गांव की महिलाएं आक्रोशित होकर ठेके का घेराव कर ली। साथ ही उसे तत्काल हटाने की मांग करने लगी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सगड़ी रविरंजन मौके पर पहुंचे और जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार दलित बस्ती की इंदिरा आवास में देशी शराब की दुकान खोल दी गई। मंगलवार को इसकी जानकारी गांव के महिलाओं को हुई तो 50 से अधिक महिलाएं विरोध करने लगी। उनका कहना है कि जिस इंदिरा आवास में शराब की दुकान खोली गई है। उसके ठीक बगल में स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर भी मौजूद है। जबबि सरकार का सख्त आदेश है कि मंदिर और अस्पताल के पास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। विरोध में उतरी महिलाओं में बबीता, गुड्डी, लालती, शारदा, जमुना, कुमारी, संजू, पुष्पा, राधिका आदि का नाम शामिल है। इनका कहना है कि शराब की दुकान से बहू, बेटियों हम सबको बड़ी समस्या होती है और आबादी के बीच शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। एसडीएम सगड़ी रविरंजन ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता हुआ तो शराब की दुकान वहां से हटवाई जाएगी।